- Hindi News
- अरमरीकला कॉलेज में छात्र नेताओं ने ली शपथ
अरमरीकला कॉलेज में छात्र नेताओं ने ली शपथ
बालोद| शासकीयमहाविद्यालय अरमरीकला में छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्राचार्य एसके राजपूत ने छात्रसंघ अध्यक्ष कुसुमलता साहू, उपाध्यक्ष हितेश्वर साहू, सचिव परसराम साहू एवं सहसचिव रामानंद साहू सहित कक्षा प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। जनभागीदारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश साहू ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को निरंतर सकारात्मक सोच के साथ प्रयास करने का सुझाव दिया ताकि वे जीवन में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में छात्रसंघ प्रभारी डा. सपना काँर, उत्तम कुमार, शालिनी भोसले, लिलेश्वरी, महेन्द्र कुमार साहू, नंदकुमार साहू, हुमान प्रसाद, चंद्रहास, ध्रुव, इलवंत कुमार चौधरी, सत्येन्द्र कुमार साहू एवं कालेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।