सूची का प्रकाशन आज
बालोद|कलेक्टर नरेन्द्रशुक्ल ने बताया कि जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के आम चुनाव 2014 को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक कराए जाने हेतु मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 24 सितम्बर को किया जाएगा। दावे तथा आपत्तियों प्राप्त करने की अंतिम तिथि चार अक्टूबर 2014 अपरान्ह तीन बजे तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 29 अक्टूबर 2014 को किया जाएगा।