पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरी के लिए 6 महीने से भटक रहे ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

मजदूरी के लिए 6 महीने से भटक रहे ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत डुड़िया में मनरेगा के अंतर्गत निर्माण कार्य हुआ है। लेकिन कार्य में लगे मजदूरों का वेतन भुगतान नहीं हुआ है। मजदूर ग्रामीण छह माह से वेतन के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। पंचायत संबंधित अधिकारियों से मांग करने के बाद भी मजदूरों की मांग पूरी नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा के तहत गांव में नहर नाली नाला का जीर्णोद्धार का कार्य हुआ है।

निर्माण कार्य 9 अप्रैल से 20 जून तक चला। जिसका निर्माण राशि 8 लाख रुपए है। मजदूर हिरामन साहू, रमेश कुमार साहू, ताम्रज साहू ने बताया कि निर्माण कार्य किए 6 माह बीत चुके है। इसके बाद भी मजदूरी भुगतान नहीं होने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नहर नाली निर्माण में गांव के 25 से अधिक मजदूरों ने कार्य किया था। मजदूर भूषण लाल साहू, देवेन्द्र कुमार सिन्हा, लीलाधर साहू, शशीकला, सनत कुमार, उर्मिला बाई, कुलेश्वर, जोहत, सरस्वती ने बताया कि मजदूरी नहीं मिलने से परिवार चलाने के लिए सोचना पड़ रहा है।

मजदूरी के सहारे ही जीविकोपार्जन होता है। मजदूरों ने बताया कि मनरेगा भुगतान नहीं होने से आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश मजदूर कृषक वर्ग से है। ऐसे में उन्हें कृषि कार्य करने के लिए दूसरों से उधार लेना पड़ रहा है। संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद भी अब तक वेतन भुगतान नहीं होने से आक्रोशित मजदूरों ने मंगलवार को जनदर्शन में कलेक्टर से फरियाद की। जिस पर कलेक्टर ने जल्द ही संबंधित अधिकारी से चर्चा कर मजदूरों को भुगतान राशि दिलाने का आश्वासन दिया है।

ग्राम रेंगनी के उमेश कुमार ने ट्राइसिकल प्रदान करने की मांग की। ग्राम जरवाय के अनुज राम ने नीला राशन कार्ड बनाने, ग्राम बोरी की योगेश्वरी ने प्रेरणा योजना के तहत राशि दिलाने, ग्राम गोड़ेला की गौतरहीन बाई ने विधवा पेंशन दिलाने और ग्राम साल्हे के हेमप्रकाश ने राशन कार्ड प्रदान करने संबंधित आवेदन सौंपे। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर नरेंद्र शुक्ल को सौंपे। कलेक्टर ने आज यहां साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन में जिले के नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 90 आमजनों की मांगों तथा समस्याओं को एक-एककर सुनी।

जनदर्शन में सुनी 90 लोगों की समस्याएं

जिलाकार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनदर्शन मे