दीए से मेडिकल स्टोर में लगी आग
बुधवारीबाजार चौक स्थित अमित मेडिकल स्टोर्स में आग लग गई। इससे 50 हजार की दवाइयां राख हो गई। मिली जानकारी अनुसार रविवार को मेडिकल दुकान के संचालक प्रदीप कुमार साहू रात 9 बजे दुकान बंद कर अपने गांव ओरमा चले गए। इसके बाद रात 9.30 बजे दुकान में आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान के सामने शटर के ऊपर आग की लपटें निकलने लगी। धीरे-धीरे आग की लपटे बढ़ गई। इसके बाद कुछ लोगों ने हिम्मत कर दुकान का ताला तोड़ा और फायर बिग्रेड को सूचना दी। लोगों फायर बिग्रेड की मदद से समय रहते आग पर काबू पाया गया। दुकान में आग लगते देख गांव वालों ने इसकी सूचना संचालक श्री साहू दी। उसके आते तक दुकान की आग बुझ गई थी। इसके बाद सोमवार सुबह को दवाईयों का मिलान किया गया तो 50 हजार रुपए की दवाइयां जली खराब पाई गई। उन्होंने बताया कि नवरात्र की वजह से दुकान में पूजा अर्चना के दौरान दीपक जलाता था। हर रोज की तरह रविवार को भी दीपक जलाया। जब वह दुकान बंद किया तो दीपक जल रहा था। लेकिन उनको अंदाजा नहीं था कि इससे आग लग जाएगी। आग लगने की सूचना पाकर एसपी एएम जुर्री भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
मेडिकल स्टोर में लगी आग से जली दवाइयां।