पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों के पंजीयन में बालोद प्रदेश में अव्वल

किसानों के पंजीयन में बालोद प्रदेश में अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|प्रदेश केसभी जिलों में किसानों का पंजीयन कार्य हो रहा है। इसके लिए 30 सितंबर तक समय निर्धारित किया गया है। पंजीयन के मामले में बालोद प्रथम स्थान पर है। 29 सितंबर तक बालोद जिले के कुल 69 उपार्जन केन्द्रों में 62 हजार 515 हजार किसान पंजीयन करा चुके हैं। जो अन्य जिलों की अपेक्षा अधिक है। पंजीयन मानीटरिंग रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में बालोद जिला पंजीयन के मामले में पहले स्थान पर है। हालांकि अभी भी कई किसानों का पंजीयन होना बाकी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार समय सीमा में सभी किसानों का पंजीयन हो जाएगा। कलेक्टर नरेन्द्र शुक्ल ने बताया कि 30 सितंबर तक किसी कारणवश पंजीयन नहीं कराने वाले किसान तहसील कार्यालयों में 15 अक्टूबर तक अपना पंजीयन करा सकेंगे। लेकिन 15 अक्टूबर के बाद किसी भी स्थिति में पंजीयन नहीं किया जाएगा।