स्वच्छता रैली में लोगों को किया जागरूक
स्वच्छभारत अभियान के तहत ग्राम बघमरा में रविवार को सुबह 9 बजे छात्र-छात्राओं, पंचायत प्रतिनिधियों ग्रामीणों ने गली भ्रमण करते हुए साफ-सफाई, पशु शेड सफाई, चौक-चौराहों, सड़कों, पेयजल स्रोतों की सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं शौचालय निर्मित करने एवं शौचालय के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया। अभियान में सचिव नरेन्द्र भारद्वाज, सरपंच फूलबाई ठाकुर, उपसरपंच ओमप्रकाश साहू, रोजगार सहायक संतोष महिलांग, एनएसएस विद्यार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत ओरमा और आश्रित ग्राम मेड़की में स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ-सफाई की गई। सबसे पहले वातावरण निर्माण एवं घरों की सफाई एवं व्यक्तिगत स्वच्छता विषय पर पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को जानकारी दी। पंचायत भवन एवं परिसर की साफ-सफाई की गई। शासकीय बुनियादी उच्चतर माध्यमिक पाररास के विद्यार्थियों ने शाला परिसर, कार्यालय, बागवानी एवं अन्य स्थानों सफाई की। रविवार शाम 5 बजे आदर्श शासकीय कन्या उमावि में प्रशिक्षण ले रहे डीएड प्रशिक्षणार्थियों ने सफाई अभियान के तहत रैली निकाली। साफ-सफाई किया। ग्राम बेलमांड में पंच, सरपंच, मितानिन, जनपद सदस्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाजार चौक, गली, गौठान, सड़क की साफ-सफाई की। सफाई अभियान के माध्यम से लोगों को संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान के तहत नगर की सफाई करती नगर पालिका अध्यक्ष अन्य।
नपा अध्यक्ष अफसरों ने की शहर की सफाई
स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत रविवार को नपा अध्यक्ष लीला शर्मा की अगुवाई में भाजपा नेता शर्मा, सभापति दीपक देवांगन, शहर भाजपा महामंत्री युसुफ खान सहित नपा अधिकारी-कर्मचारियों और नगर पालिका द्वारा संचालित स्कूलों में कार्यरत कर्मियों ने शहर के विभिन्न स्थानों की सफाई की। सफाई अभियान की शुरुआत नपा कार्यालय से हुई। इसके बाद गांधी भवन क्षेत्र, बुधवारी बाजार क्षेत्र, पांडेपारा मार्ग कांशी बन तालाब पार, रिठिया तालाब पार में झाडू लगाकर सफाई की और कचरे को उठाकर ट्रैक्टर ट्राली में डालकर अन्यत्र ले जाया गया। यह जानकारी सीएमओ केएस कश्यप दी।