पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूची, 4 तक मंगाए आपत्ति

मतदाता सूची, 4 तक मंगाए आपत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|पंचायतों मेंप्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद दावा-आपत्ति करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 4 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति मंगाए गए हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने का कार्य पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर कर रहे हैं। चुनाव लड़ने वाले दावेदार भी इस कार्य में ग्रामीणों का सहयोग कर रहे है। जिला, जनपद ग्राम पंचायत चुनाव की प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू होने के बाद दावेदार रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं प्रशासन भी चुनाव की तैयारी में व्यस्त हो गए हैं। इस बार जिले के 421 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव की तरह ही त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय में भी प्रत्याशी मतदाताओं को मतदाता पर्ची नहीं बांट सकेंगे। यह कार्य इस चुनाव में भी जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से किया जाएगा। निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए जाने वाली पर्ची में मतदाता का फोटो भी होगा। मतदान के समय पर्ची के फोटो का मतदाता सूची से मिलान किया जाएगा। इसके बाद ही मतदाताओं को वोट डालने की अनुमति दी जाएगी।