पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी पर कृपा करते हैं भगवान : महेश्वरानंद

सभी पर कृपा करते हैं भगवान : महेश्वरानंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|गंगा मइयाशारदीय नवरात्रि महोत्सव के चौथे दिन श्रीहरि कथा के अंतर्गत महेश्वरानंद ने कहा कि रामचरित मानस के अनुसार भगवान सभी पर कृपा करते हैं। यह कृपा केवल कृपा मात्र नहीं है, कृपा की घनघोर बरसात है। जो सभी पर समान रूप से बरसती है। हममें से किसी को इसका एहसास हो पाता है और किसी को नहीं। एहसास हो पाने का दोष तो जीव का है, ब्रम्ह का नहीं। जीव पर कृपा तो हुई है लेकिन वह व्यर्थ मायावी दुनिया में फंसकर उस कृपा वर्षा का अनुभव नहीं कर पाता है। भगवान की कृपा को समझने के लिए जीवन में संत की कृपा या सानिध्य होना भी जरूरी है।