पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढाई साल बाद चार करोड़ का ओवरब्रिज बनकर तैयार

ढाई साल बाद चार करोड़ का ओवरब्रिज बनकर तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तांदुलानदी तट में पर्रेगुड़ा-पड़कीभाट के बीच बन रहा ओवरब्रिज तय सीमा के ढाई साल बाद अंतत: पूरा हो गया। उम्मीद की जा रही है कि पुल के बन जाने के बाद अब बायपास निर्माण में तेजी आएगी। ब्रिज की देरी के वजह से बायपास का काम रुक गया। मार्च 2011 में चार करोड़ की लागत से ओवरब्रिज निर्माण के लिए विभाग ने आदेश जारी किया था। अप्रैल 2012 में पुल को बन जाना था, इस संबंध में भास्कर ने लगातार खबरें प्रकाशित की। खबर प्रकाशन के बाद विभाग एवं निर्माण एजेंसी हरकत में आया और निर्माण कार्य में तेजी लाई। इसी का नतीजा है कि वर्तमान में निर्माण कार्य पूरा हो पाया है।

ज्यादा परेशानी बरसात में हो रही थी

पुल नहीं बनने से सबसे ज्यादा परेशानी बरसात में हो रही थी। नदी में पांच फीट तक पानी बहाव रहता है। ऐसे में राहगीरों को 7 किमी अतिरिक्त मार्ग से जिला मुख्यालय आना पड़ता था।

तांदुला नदी तट में पर्रेगुड़ा-पड़कीभाट के बीच बन रहा ओवरब्रिज ढाई साल बाद अंतत: हो गया पूरा।

जल्द हो निर्माण कार्य

पुल(ओवरब्रिज) का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नागरिकों ने मांग किया है कि अब बायपास का निर्माण जल्द किया जाना चाहिए। ताकि शहर के अंदर यातायात का दबाव कम हो सकें। ज्ञात हो कि भारी वाहनों का रास्ता बदलने के लिए बायपास रोड का निर्माण किया जा रहा है।

अब नहीं होगी परेशानी

पुलनिर्माण पूरा होने के बाद पर्रेगुड़ा, पड़कीभाट के ग्रामीणों को परेशानी नहीं होगी। ज्ञात हो कि पुल नहीं होने की वजह से दोनों गांव के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इसके नहीं बनने से पड़कीभाट एवं पर्रेगुड़ा के ग्रामीणों को नदी पार कर के अपने गंतव्य स्थान तक जाना पड़ रहा था।