पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ सौ लोगों ने किया सूर्य नमस्कार

नौ सौ लोगों ने किया सूर्य नमस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में सरदार पटेल मैदान में भव्य योगासन (सामूहिक सूर्य नमस्कार) कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जलाकर किया। जिसमें स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स, आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य अन्य लोगों ने सूर्य नमस्कार किया।

कार्यक्रम में आदर्श बालक हाईस्कूल, आदर्श कन्या हाईस्कूल, प्रोन्नत कन्या शाला, कोहंगाटोला हाईस्कूल, जुंगेरा हाईस्कूल, महावीर इंग्लिश मीडियम, सरस्वती शिशु मंदिर, गुरुकुल विद्यापीठ, झलमला हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग सूर्य नमस्कार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की सफलता का उत्सव मनाने सभी प्रतिभागी नृत्य में झूमकर एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम को लेकर सभी शैक्षणिक संस्थाओं में सूर्य नमस्कार का अभ्यास पिछले एक सप्ताह से शुरू हो गया था। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों का सहयोग रहा। संचालन धीरज शर्मा आभार प्रदर्शन केशरीकांत साहू ने किया।

बालोद। सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में सुबह बच्चों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया।

इन स्कूलोंं केे पहुंचे थे बच्चे