पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक छाया रहा कोहरा

क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक छाया रहा कोहरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारदिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए होने के कारण धूप नहीं निकल रही है। रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। पिछले तीन दिनों से सुबह कोहरा छा रहा है। रविवार को सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई।

कोहरे छाने से तापमान में गिरावट गई है। तापमान में गिरावट से ठंड जोर पकड़ने लगी है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार को भी क्षेत्र के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम के बदलने के साथ-साथ दिन में सर्द हवा चलने से कड़ाके की ठंड लग रही है। दिन में भी ठंड महसूस होने से लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

मौसमी मरीज अस्पतालों में इलाज सलाह लेने के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टर दवाई देकर उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शहर के व्यवसायी सुबह देर से दुकान खोल रहे हैं। वहीं शाम को जल्दी दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे हैं। ठंड बढ़ने के कारण स्वेटर और गर्म कपड़ों की पूछपरख बढ़ गई है।

ज्यादा बारिश हुई तो किसानों को होगा नुकसान

क्षेत्र में धान कटाई का सीजन जारी है। कई क्षेत्रों के खेतों में धान का करपा गिरा हुआ है। वहीं धान की खरही लगाकर मिंजाई कार्य भी जाेरों से चल रहा है। बारिश होने की स्थिति में किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि मौसम साफ रहे। खेत-खलिहान में कृषि कार्य के साथ-साथ किसान अपने उपज को बेचने सोसायटियों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में किसान इन दिनों व्यस्त हैं। व्यस्त होने की वजह से किसान समझ नहीं पा रहे हैं कि पहले कृषि कार्य को निपटाए या उपज बेचकर कृषि कार्य करे।

रविवार को कोहरे के कारण वाहन चालकों को दूर से रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह 10 बजे तक ऐसी स्थिति बनी रही।