डिक्की में मिला कट्टा
बालोद|शरारती तत्वोंद्वारा एक खड़ी बाइक की डिक्की में रविवार को दोपहर दो बजे डुप्लीकेट कट्टा (गन) डाल दिए जाने से शहर में सनसनी फैल गई। कट्टा मिलने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को लगा कि यह असली कट्टा है। देखते-देखते पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस उस कट्टे को थाने ले आई। थाने में अफरा-तफरी का माहौल रहा। क्राइम ब्रांच के पीके अंगुरे ने बताया कि कट्टा नकली है। मामले की जांच की जा रही है कि किसने बाइक में नकली गन डाला है।