पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस प्रत्याशी घोषणा के बाद आज भरेंगे नामांकन

कांग्रेस प्रत्याशी घोषणा के बाद आज भरेंगे नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय चुनाव के तहत भाजपा ने जिले के अधिकांश जगहों पर अध्यक्ष के साथ-साथ वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। लेकिन कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

बालोद नगर पालिका की बात की जाए तो भाजपा ने अब तक सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी का चयन किया है। वहीं वार्ड पार्षदों के लिए अंतिम नाम की घोषणा होना बाकी है। प्रत्याशी चयन मामले में भाजपा आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस ने अब तक पत्ते नहीं खोले है। नपा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए विकास चोपड़ा का नाम सामने आया है लेकिन अभी तक अधिकृत घोषणा पार्टी ने नहीं की है।

अब तक किसी भी राजनैतिक पार्टी ने वार्ड पार्षद के लिए अंतिम दावेदारों की घोषणा नहीं की है। पार्टी प्रमुखों के अनुसार वार्ड पार्षद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा सोमवार तक कर ली जाएगी। वार्ड प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ही चुनावी माहौल बनेगा। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए अंतिम नाम का चयन होने के बाद भी चुनावी माहौल देखने को मिल रहा है लेकिन सभी प्रत्याशियों के चयन होने के बाद ही चुनावी माहौल देखते ही बनेगा। बहरहाल पार्टी अपने तरीके से चुनाव प्रचार में जुट गई है। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने चुनाव रणनीति बनाने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है। भाजपा से अध्यक्ष पद की घोषणा के साथ ही शहर के मोहल्लों में सियासत गरमा गई है।

वार्ड पार्षद का टिकट पाने के लिए कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेताओं के घरों में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। ज्यादातर कार्यकर्ताओं का लक्ष्य टिकट पाना है। वार्ड पार्षदों में दावेदारी करने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। बालोद नगर पालिका क्षेत्र में दूसरे चरण में चुनाव होना है। इस वजह से मतदान को केवल 15 दिन ही बचे हैं, इसलिए वार्डों में भी दावेदारी करने वाले सक्रिय हो गए हैं। हालांकि अभी तक वार्ड के लिए अंतिम उम्मीदवार की घोषणा किसी भी पार्टी ने नहीं की है। इसके बाद भी प्रचार का दौर चल रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए जुट गए हैं।

वर्तमान पूर्व पार्षद कर रहे हैं दावेदारी

बालोदनगर पालिका के अंतर्गत इस बार 20 वार्डों में चुनाव हाेगा। 20 वार्डों में अाधे जगह महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं पूर्व वर्तमान पार्षद भी टिकट चाह रहे हैं इसलिए अब तक टिकट फाइनल नहीं हो पाया है। वार्ड पा