पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चर्च में समाज ने की प्रार्थना

चर्च में समाज ने की प्रार्थना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडी|भंडारीपारा वार्ड6 में क्रिश्चियन समुदाय के नवनिर्मित चर्च का रविवार को मुख्य अतिथि बिशप वीएम जुरी धमतरी ने उद्‌घाटन किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि बिशप जीभीयर, कुंजाम, नाथ और आशावान थे। इस अवसर पर सुबह 10 बजे मसीही समुदाय ने प्रार्थना की। इसके बाद गीत-संगीत, छात्र पठन, बाइबिल वचन समर्पण कार्यक्रम हुआ। 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित चर्च के उद्‌घाटन अवसर पर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, बालोद गहन, सांकरा, धमतरी आदि सहित 22 स्थानों से क्रिश्चन समुदाय के लोग शामिल हुए। उद्घाटन में डौंडी के डॉ. सीएस नाथ, शैलेंद्र जान, संतोष डेविड, जान एड्रिक जोफर सहित अन्य समुदाय के लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन वीके नाथ ने किया।