पर्रेगुड़ा में दशहरा कार्यक्रम 28 को
बालोद|ग्राम पर्रेगुड़ा(करहीभदर) के पावन तीर्थ स्थल भोला पठार में 28 सितंबर को दशहरा कार्यक्रम होगा। दोपहर 12 से 3 बजे तक रामधुनी की प्रस्तुति चिरईगोड़ी के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। इसके बाद 3 बजे से देव हवन शुरू होगा। शाम 6 से रात 9 बजे तक छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी ग्राम निचेकोहड़ा अंबागढ़ चौकी का कार्यक्रम होगा। यह जानकारी समिति अध्यक्ष जोहन लाल प्रधान एवं महेन्द्र कुमार तारम ने दी।