पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जिला शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|जिला शिक्षकसंघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को शिक्षा विभाग के लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए शालेय शिक्षा विभाग सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने मांग की है कि 30 सितंबर 2014 की स्थिति में जिले के अंदर पात्र शिक्षकों एवं व्याख्याताओं की द्वितीय क्रमोन्नति एवं समय वेतनमान आदेश प्रसारित किया जाए। प्राथमिक माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों के रिक्त पद पर पदोन्नति सूची आदेश प्रसारित किया जाए।

संघ के मधुकांत यदु, सुदीप साहू, नरेश गौतम, दिनेश बेलचंदन, एलके ठाकुर ने कहा कि लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशानुसार जिला ब्लाक स्तर पर शिक्षक समस्या स्तर पर शिक्षक समस्या शिविर लगाया जाए। समयमान, वेतनमान आदेश जारी करने के लिए सभी प्राचार्यों एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से प्रस्ताव बनाकर जल्द मंगाया जाए। साथ ही पदाधिकारियों ने मांग की है कि उच्च प्राथमिक शाला के अंग्रेजी, गणित, विज्ञान पढ़ाने वाले जिले के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं का 10 दिवसीय विभागीय क्षमता विकास प्रशिक्षण डाइट बेमेतरा के स्थान पर जिला मुख्यालय में कराया जाए।