- Hindi News
- चिरचारी में पांच जुआरियों से 12 हजार रुपए जब्त
चिरचारी में पांच जुआरियों से 12 हजार रुपए जब्त
बालोद|ग्राम सोररचिरचारी नहर नाली के पास सोमवार को क्राइम ब्रांच पुलिस ने जुआं खेलते 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें केशवराम साहू (32) गोड़री, माेनू वर्मा (23) चिरचारी, चमनलाल साहू (32) निपानी, जीतन सार्वा (48) सोरर एवं देवेन्द्र विश्वकर्मा (30) चिरचारी शामिल है। आरोपियों से ताश एवं 12 हजार 390 रुपए जब्त कर वैधानिक कार्रवाई के लिए गुरूर थाने के सुपुर्द किया गया है।