- Hindi News
- मोदी ने मुसलमानों के दिल की बात कही : सिद्धिकी
मोदी ने मुसलमानों के दिल की बात कही : सिद्धिकी
बालोद|‘देश परमर मिटेगा भारत का मुसलमान’ टीवी पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह बयान सुनकर हिन्दुस्तान के हर मुसलमान को यह लगने लगा कि मोदी ने मुसलमानों की दिल की बात को जुबां दे दी। आज तक किसी प्रधानमंत्री ने ऐसा बयान नहीं दिया है। इस बयान को मुसलमान राष्ट्रीय जिला बालोद के संयोजक मो. अबरार सिद्धकी ने प्रशंसा करते हुए कहा कि मुसलमानों के देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। ये भारत के लिए जिएंगे और मरेंगे। इस वक्तव्य से मुसलमानों का सर गर्व से ऊंचा हुआ है। प्रधानमंत्री का यह बयान हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा के एकता को और सुदृढ़ करेगा। साथ ही सभी मुसलमान भाई हिन्दुस्तान की तरक्की और कामयाबी में सदैव की भांति अग्रणी रहेगा। बयान पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में जमीर अहमद, साबिर कुरैशी, नासिर खान, शाहनवाज खान, फरीद खान, अमजद खान, कलीम खान, जफीर कुरैशी, शाहिद भाई, मुन्ना, सोनू तिगाला आदि शामिल है।