पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाक विभाग अफसर ने तीन खातों में डाला पैसा

डाक विभाग अफसर ने तीन खातों में डाला पैसा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|बालोद मुख्य डाकघर के अंतर्गत आने वाले शाखा नेवारीकला डाकघर के अंतर्गत तीन खाताधारक डामेन्द्र, सुरेश व लता बाई के खाते में डाक विभाग ने राशि ट्रांसफर कर दी है। शुक्रवार को तीनों खाताधारकों के खाते में राशि डालने की कार्रवाई की गई। खाताधारकों को शनिवार को मालूम हुआ कि खाते में राशि डाल दी गई है। राशि आने के बाद प्रभावित खाताधारकों ने राहत की सांस ली।

ज्ञात हो कि फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही रायपुर संभाग मुख्य पोस्ट मास्टर वाईपी राय ने स्थानीय अधिकारियों को खाते में राशि ट्रांसफर करने आदेश दिया था। लेकिन दो सप्ताह तक कुछ नहीं हुआ। इसके बाद खाताधारकों ने मुख्य पोस्ट मास्टर श्री राय को अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। श्री राय ने दुर्ग संभाग सहायक अधीक्षक आरपी वर्मा के माध्यम से स्थानीय बालोद उप डाकघर के पोस्ट मास्टर मनोज कुमार सिन्हा को खाते में राशि ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। जिसके बाद शुक्रवार को स्थानीय अधिकारियों ने खाते में राशि ट्रांसफर करने की कार्रवाई की। रचार खाताधारक हेमंत साहू, उत्तम शर्मा, रामाधीन व सातो बाई की बयान लेने की कार्रवाई पूरी हो चुकी है।

5 फरवरी को प्रकाशित खबर

उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद हमने तीन खाताधारक डामेन्द्र, सुरेश व लता बाई के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी है। बाकी खाताधारकों को कब तक राशि मिल जाएगी, यह हम नहीं बता सकते। मनोज कुमार सिन्हा, पोस्ट मास्टर

खबरें और भी हैं...