संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग
बालोद|जवाहर लाल नेहरू जेएनयू कॉलेज दिल्ली परिसर में 9 फरवरी को छात्र संगठन एआईएसए व एसएफआई द्वारा राष्ट्रद्रोही अफजल गुरु का शहादत दिवस के रूप में मनाने से देश में राष्ट्रविरोधी गतिविधि में शामिल लोगों का समर्थन जैसी घटना की अभाविप ने निंदा की। जिला संयोजक सौरभ जैन ने कहा कि भारत में वही लोग रहने के हकदार है जो भारत के संविधान के अनुरूप व्यवहार करे। जिला सह संयोजक मोरध्वज साहू, नगर अध्यक्ष अनिल साहू, उपाध्यक्ष प्यारेलाल, अतुल योगी, सह मंत्री, शेख गुलाम, रौनक कत्याल, आशिष गोश्वामी, यश बड़तिया, डामेन्द्र, वेदप्रकाश, नगर मंत्री समीर खान व देवेन्द्र देवांगन ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को मांग पत्र सौंप कर देश विद्रोही छात्र संगठन एआईएसए और एसएफआई पर प्रतिबंध लगाने मांग की।