पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परीक्षा में स्थानीय को दें मौका

परीक्षा में स्थानीय को दें मौका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|व्यवसायिक परीक्षा मंडल की परीक्षा में स्थानीय बेरोजगारों को मौका देने की मांग को लेकर शिवसेना ने शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष शंकर चैनानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल विभिन्न विभागों में प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी को दूर करने 352 पदों के लिए भर्ती परीक्षा ले रही है। परीक्षा में अन्य राज्य के आवेदकों को शामिल न होने दी जाए जिससे छग के शिक्षित बेरोजगारों को उच्च पदों पर जाने का मौका मिल सके। ज्ञापन सौंपने वालों में उपेन्द्र शर्मा, कुंदन, हेमचंद, द्रोण, दीपक, राकेश, राजा, छोटू, विनोद, घनश्याम, श्यामलाल, यशवंत शामिल थे।

खबरें और भी हैं...