पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्टर ने किया गांवों का दौरा

कलेक्टर ने किया गांवों का दौरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|कलेक्टर ने गुरुवार की शाम गुंडरदेही ब्लाॅक के ग्राम सियनमरा, बेलोदी और खपरी पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने ग्रामीणों से रोजगार मूलक कार्य व स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ली। ग्रामीणों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जानकारी दी। युवाओं को प्रधानमंत्री मुद्रा येाजना का लाभ लेने प्रेरित किया। कलेक्टर ने स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति, आंगनबाड़ी संचालन तथा उचित मूल्य की दुकान से राशन सामग्री मिलने की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अपनी व गांव की समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर को दिया।

खबरें और भी हैं...