पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूची भेजी, 13 14 को होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा

सूची भेजी, 13-14 को होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी में मंथन शुरू हो गया है। साेमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष हलधर साहू की अध्यक्षता में जिले के तीनों विधायक भैयाराम सिन्हा, राजेन्द्र राय अनिला भेड़िया तथा सभी ब्लॉक अध्यक्ष जिला प्रभारियों की उपस्थिति में बंद कमरे में जिले के दो नगर पालिका और छह नगर पंचायत अध्यक्ष पार्षद प्रत्याशियों की सूची पर रायशुमारी की गई तथा पैनल बनाकर प्रदेश चुनाव समिति को भेजा गया। जिलाध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि दिल्ली में आयोजित धरना प्रदर्शन संसद का घेराव कार्यक्रम में जिले के लगभग 50 वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी सोमवार को दिल्ली रवाना हुए। जहां 9 एवं 10 दिसंबर को धरना प्रदर्शन के बाद 11 दिसंबर को वापस होंगे। इसके बाद प्रत्याशियों की घोषणा के संबंध में चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 14 दिसंबर को हर हाल में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की घोषणा हो जाएगी। जहां ज्यादा विवाद की स्थिति होगी। उन्हीं स्थानों पर पुनर्विचार के कारण विलंब हो सकता है।

बंद कमरे में की रायशुमारी