- Hindi News
- रीडिंग में गलती, अधिक बिजली बिल आने से 150 उपभोक्ता परेशान
रीडिंग में गलती, अधिक बिजली बिल आने से 150 उपभोक्ता परेशान
छत्तीसगढ़विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अनाप-शनाप बिजली बिल भेजने से क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं। प्रति माह एक से डेढ़ सौ रुपए पटाने वाले लोगों को इस महीने हजारों रुपए का बिल भेजा गया है।
भंडारीपारा के मोहन लाल हल्बा को 11 हजार 220 रुपए, गडरियापारा के कृष्णमूर्ति मेश्राम को 5368, परमानंद मिश्र को 3420, परदेशी राम हल्बा ग्राम उरझे को 5420, बलदेव राम हल्बा कुंजकन्हार को 720, पिस्दापारा की राजिया बेगम को 700, बाजार पारा डौंडी के आशा अग्रवाल के नाम 510 रुपए का बिल आया है।
इन उभोक्ताओं का कहना है कि इनका मासिक बिजली बिल एवरेज 150-200 रुपए तक अाता था।
प्रति माह एक से डेढ़ सौ रुपए पटाने वाले लोगों का हजारों रुपए का बिल आया।
सुधारने भेजा बिल, नहीं कटेगा कनेक्शन
विद्युतवितरण केंद्र डौंडी के कनिष्ठ यंत्री एमआर तारम ने बताया कि पूर्व में रीडिंग लेने वाले कम-कम रीडिंग भरता था। चेक करवाया तो मीटर में खपत अधिक बता रहा है। रीडिंग लेने वाले की गलती के कारण डौंडी केंद्र में करीब 150 लोगों का बिल अधिक आया है। जिसे सुधरवाने के लिए डिविजन ऑफिस बालोद भेजा गया है। जिनका बिल ज्यादा आया है वे लोग पैसा जमा करे। सुधार हाेने के बाद पटाए। ऐसे किसी भी उभोक्ता की लाइन नहीं काटेंगे।