पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीमांकन करने पहुंचे तीन आरआई तीन पटवारी

सीमांकन करने पहुंचे तीन आरआई तीन पटवारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामचिचबोड़ में जमीन विवाद को सुलझाने कलेक्टर तहसीलदार के निर्देश पर सोमवार को तीन आरआई तीन पटवारी पहुंचे। ग्रामीणों के समक्ष आरआई एवं पटवारियों ने जमीन का सीमांकन की कार्रवाई शुरू की गई। सीमांकन के लिए 12 ग्रामीण विशेष रूप से चयनित किए गए थे।

ग्रामीण सुखदेव साहू, मकसुदन साहू, मुन्नालाल साहू, बल्लूराम साहू, बलराम साहू, तुकाराम ने बताया कि खार पहुंच मार्ग घास भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर रास्ता बंद किया जा रहा है। जिसके संबंध में पिछले दिनों कलेक्टर प्रशासन से न्याय की गई थी। लगातार मांग किए जाने के बाद प्रशासकीय अधिकारियों ने इस ओर पहल की। ग्रामीणों की मांग अनुरूप घास जमीन का पटवारियों ग्रामवासियों के बीच सीमांकन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर तीन, चार बार कलेक्टोरेट पहुंच चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि खार पहुंच मार्ग घास भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मार्ग का अवरूद्ध किया जा रहा है।

ग्राम पटेल रामाधीन मंडावी, ग्रामीण द्वारिका सिन्हा, दिलीप कुंभकार, दिनेश पटेल, लालाराम, अभयराम ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने अवैध जमीन को कब्जा कर आरा मिल ईट भठ्ठे संचालित कर रहे हैं।

इस संबंध में प्रशासन को ध्यानाकर्षण करवाया गया था। पिछले मंगलवार बुधवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद कलेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम चिचबोड़ में जमीन की नापजोख करते आरआई, पटवारी ग्रामीण।