पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लगातार हो रही चोरियां, आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम

लगातार हो रही चोरियां, आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चार महीने में 20 से भी अधिक स्थानों पर हो गई है चाेरी, व्यापारियों ने गश्त बढ़ाने की मांग की

भास्करन्यूज|बालोद

शहरमें लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। चोर तीन-चार महीने से एक के बाद एक चोरियां करते जा रहे हैं और पुलिस लकीर पीटने के अलावा कुछ नहीं कर पा रही है। इससे शहरवासी परेशानी हैं और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पिछले चार महीनों में शहर के अंदर 20 से अधिक जगहों पर चोरी की घटनाएं हो चुकी है। चोर अपना निशाना मंदिरों और दुकानों को बना रहे हैं। चोरी की ज्यादातर घटनाएं में दुकानों में हुई है।

वहीं सूने मकानों में भी चोरी की घटना होना आम बात हो गई है। शहरवासियों ने मांग की है कि चोरों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही रोजाना रात में सर्चिंग की कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को प्लानिंग करने की आवश्यकता है। चोरी से परेशान होकर 10 दिन पहले व्यापारी संघ एवं नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में सुरक्षा देने की मांग की है। इसके बाद भी अब तक वारदातों पर अंकुश नहीं लग पाया है। ऐसा माना जा रहा है कि चोर गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है।

प्रमुखमार्ग ही नहीं अंदर के वार्डों में भी हो रात में गश्त : नागरिकलक्ष्मण देवांगन हंसमुख टुवानी ने कहा कि पहले स्टाफ की कमी थी लेकिन वर्तमान में सैकड़ों नव आरक्षकों की तैनाती जिले में की गई है। लेकिन इसके बाद भी रात्रि गश्त नहीं बढ़ाई जा रही है। रात में शहर के अंदर वार्डो में गश्त की कार्रवाई की जाए तो चोरी की घटनाओं को रोका जा सकता है।

गश्त बढ़ाने के दिए हैं निर्देश

^शहरमें चोरी की घटनाएं रोकने के लिए सभी थानेदारों को एसपी ने गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। आने वाले दिनों में पेट्रोलिंग भी तेज की जाएगी।” डीपीठाकुर, एसडीओपी,बालोद

जांच जारी है, पकड़े जाएंगे चोर

^चोरीकी जितनी भी रिपोर्ट लिखवाई जा रही है। सबकी जांच जारी है। चोर जल्द ही पकड़े जाएंगे।” बुध्दसेनशर्मा, टीआई,बालोद

केस-2

केस-4

केस-3

केस-1

बुधवारी बाजार के आठ दुकानों के ताले टूटे : 23-24नवंबर की मध्यरात्रि शहर के बुधवारी बाजार में एक के बाद एक आठ चोरी की घटनाएं हुई। हालांकि सभी जगह चोरी की घटना सफल नहीं हो पाई। इसके बाद भी चोरों ने नगद सहित 20 हजार रुपए के समान पार कर गए। एक के ब