- Hindi News
- चार सौ रुपए अधिक ले रहे जनभागीदारी शुल्क
चार सौ रुपए अधिक ले रहे जनभागीदारी शुल्क
प्राइवेटपरीक्षार्थियों से रेगुलर परीक्षार्थियों की अपेक्षा 400 रुपए अधिक जनभागीदारी शुल्क लिया जा रहा है। इस संबंध में सोमवार को कॉलेज छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चर्चा की। पदाधिकारियों ने बताया कि शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त कॉलेज में वर्तमान में परीक्षा का शुल्क फार्म के साथ लिया जा रहा है। इसके साथ ही जनभागीदारी समिति द्वारा 430 रुपए अलग से लिया जा रहा है। जो अनुचित है।
छात्रसंघ सचिव साजन पटेल, राेमन साहू, आकाश साहू, दामिनी साहू, लनीमा यादव का कहना है कि प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा में अलग से व्यवस्था नहीं की जाती है। ऐसे में परीक्षार्थियों से अतिरिक्त शुल्क लिया जाना गलत है। अतिरिक्त शुल्क लिए जाने से परीक्षार्थियों को आर्थिक मानसिक परेशानी हो रही है। लेकिन परीक्षा में शामिल होने के लिए वे राशि का जुगाड़ कर अतिरिक्त शुल्क दे रहे हैं। ज्ञात हो कि वर्तमान में आनलाईन फार्म का सिलसिला चल रहा है। आनलाईन फार्म प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासकीय कालेज में हार्ड कापी जमा किया जा रहा है। जहां नियमित परीक्षार्थियों से 30 प्राइवेट परीक्षार्थियों से 430 रुपए लिया जा रहा है। पदाधिकारियों ने कलेक्टर से मांग की है कि जनभागीदारी समिति द्वारा ली जाने वाले अतिरिक्त शुल्क को माफ किया जाए ताकि परीक्षार्थियों को आर्थिक मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़े।