- Hindi News
- फॉर्मासिस्टों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
फॉर्मासिस्टों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जिलाशाखा एवं जिले के फॉर्मासिस्टों ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रांताध्यक्ष के निर्देशन में पदोन्नति, वेतनमान तथा सरकारी अस्पताल में रिक्त फॉर्मासिस्ट के पद भरे जाने विभिन्न मांगों के संबंध में चर्चा किया। जिलाध्यक्ष राहुल भेड़िया ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में फॉर्मेसी के कार्यों को नियंत्रित रखने शासन के निर्देश पर चिकित्सा तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासन को प्रस्ताव दिया गया है कि फॉर्मासिस्ट संवर्ग के वर्तमान पदों का उन्नयन कर सभी दवा काउंटर के लिए फॉर्मासिस्ट, सीएचसी के लिए चीफ फॉर्मासिस्ट, जिला मुख्यालय अस्पताल, मेडिकल कॉलेज के लिए फॉर्मेसी अधिकारी तथा मुख्यालय में उपसंचालक फॉर्मेसी किया जाए। जिसे प्रशासकीय अनुमोदन के बाद भी स्वास्थ्य मंत्रालय में प्रक्रियाधीन रखा गया है। इस संबंध में पहल करके आदेश जारी करने की मांग की। इसके अलावा संघ पदाधिकारियों ने मांग की है कि दवा नीति के अंतर्गत क्रय समिति में फॉर्मासिस्ट को तकनीकी सदस्य के रूप में स्थान दिया जाए। 600 फॉर्मासिस्टों के रिक्त पदों को परीक्षा आयोजित कर भरा जाए। सीआरएमसी आरएसबीवाय का प्रोत्साहन भत्ता दिया जाए।
पदाधिकारियों ने मांग किया कि प्रत्येक तहसील में ड्रग इंस्पेक्टर्स नियुक्त कर उन्हें राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिया जाए। अधिकार नहीं होने से कुछ कार्रवाई वे नहीं कर पा रहे है। आरबीएसके कार्यक्रम के अंतर्गत नियुक्त फॉर्मासिस्टों काे शैक्षणिक योग्यता के आधार पर वेतन 20 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाए।