संकुल स्तरीय स्पर्धा में अमलीडीह प्रथम
ग्राममनौद में तीन दिवसीय संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्राथमिक वर्ग में प्राशा अमलीडीह के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्राथमिक शाला रानीतराई के प्रतिभागियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
माध्यमिक वर्ग में पूर्व माध्यमिक शाला तरौद प्रथम तथा पूर्व माध्यमिक शाला अमलीडीह द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में 8 प्राथमिक शाला तथा 3 माध्यमिक शाला के 450 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अतिथि विधायक भैयाराम सिन्हा, प्यारेलाल केशरिया, कैलाश बिसाई, मन्नूलाल ठाकुर, लोकनाथ साहू, तुकाराम ठाकुर, लिखन साहू, आत्मा राम यादव, हुलेश्वर प्रसाद हरमुख ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने शारीरिक एवं बौद्घिक विकास के लिए खेल काे आवश्यक बताया।
बालिका कबड्डी में अमलीडीह प्रथम, बालक खो-खो में प्राथमिक शाला अमलीडीह प्रथम बालिका खो-खो में प्राथमिक शाला मनौद रहे। माध्यमिक विभाग में कबड्डी खोखो में अमलीडीह तथा तरौद के प्रतिभागी बच्चों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में मृत्युंजय यादव, बालमुकुंद साहू, आत्मा राम यादव, प्रेमलाल साहू, गोपीसिंह ठाकुर एवं ग्रामीणों का सहयोग रहा।