- Hindi News
- नाबालिग चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा
नाबालिग चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा
बालोद|बुधवारी बाजारस्थित दुकानों, महामाया मंदिर सहित अन्य स्थानों पर चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरोह के सभी सदस्य 12 से 15 साल तक के बच्चे हैं। पुलिसिया पूछताछ में इन्होंने शहर में चोरी करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को ये नाबालिग आरोपी सरस्वती शिशु मंदिर गंजपारा में चोरी की नियत ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। जिसकी भनक वार्डवासियाें को लग गई। इसके बाद वार्डवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दबिश देकर तीन नाबालिगों को पकड़ लिया। वहीं तीन नाबालिग फरार हो गए। पुलिस के अनुसार नवंबर-दिसंबर माह में हुए चोरी की घटनाओं को इसी नाबालिग आरोपियों ने अंजाम दिया है। नाबालिग आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अपना शौक पूरा करने के लिए ही चोरी करते थे।