- Hindi News
- गिरौदपुरी से निकली सतनाम संदेश यात्रा बालोद पहुंची
गिरौदपुरी से निकली सतनाम संदेश यात्रा बालोद पहुंची
बालोद|गिरौदपुरीधाम सेनिकली सतनाम समाज की यात्रा मंगलवार को शाम 7.30 बजे बालोद पहुंची। फव्वारा चौक पर समाज प्रमुखों सदस्यों का स्वागत यशवंत जैन, प्रीतम साहू, राजा दीवान, पवन साहू, दुष्यंत शर्मा, कमलेश सोनी, मनोहर नाहटा, धर्मेन्द्र गडियोक, यूसुफ खान, अबरार सिद्धिकी, अजय बाफना आदि ने किया। सतनाम धर्म के सदस्य ओमप्रकाश, दीनानाथ, हेमंत कुर्रे, यशवंत बारले, मुकेश सुनहरे, ने बताया कि यह यात्रा विभिन्न जगहों पर पहुंचेगी। सतनाम धर्म का प्रचार-प्रसार कर मुख्य रूप से हिन्दुओं की एक सामाजिक सर्व जागरुकता एकता लाना है। वहीं यात्रा नगर भ्रमण करते-करते 15 दिसंबर को रायपुर रवाना होगी।