आज आएंगे मुख्यमंत्री
बालोद|सर्व आदिवासीसमाज ने राजाराव पठार में 10 दिसंबर को मड़ई मेला का कार्यक्रम रखा है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, जिले के प्रभारी मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री अरविंद नेताम, राज्यसभा सांसद नंदकुमार साय, आयोजन समिति के अध्यक्ष शिशुपाल शोरी, उपाध्यक्ष जीआर राणा कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन समिति के सचिव बलराम गोटी ने बताया कि 34 आदिवासी समाज के मुखिया कार्यक्रम में जुटेंगे।