- Hindi News
- खंभे को तोड़ पुलिया में घुसा ट्रक गांव में रातभर गुल रही बिजली
खंभे को तोड़ पुलिया में घुसा ट्रक गांव में रातभर गुल रही बिजली
बालोद-झलमलामार्ग हीरापुर प्रवेश मार्ग के पास सोमवार रात को एक ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली खंभे को तोड़ते हुए पुल में जा घुसा।
रात होने की वजह से घटना से जनहानि तो नहीं हुई लेकिन बिजली खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति ठप रही। मिली जानकारी अनुसार दस चकिया ट्रक रात में बालोद से झलमला की ओर जा रही थी। तभी अचानक ड्रायवर की झपकी से ट्रक अनियंत्रित होकर अंदर नाले में घुस गया। ड्रायवर को हल्की चोटें आई है। सुबह जब इस संबंध में राहगीरों को मालूम हुआ तो इस नजारे को देखने भीड़ जमा हो गई। बताया जाता है कि ट्रक तेज रफ्तार में था। इसी वजह से बिजली खंभे को 30 फीट तक घसीटते ले गई। इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है। पिछले माह ही शहर के अंदर अज्ञात ट्रकों ने उत्पात मचाया हुआ था। नागरिकों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है ताकि इस तरह की घटना ना हो।
मंगलवार को जेसीबी के माध्यम से ट्रक को पुलिया से निकाला गया।