पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभाओं का सम्मान आज

प्रतिभाओं का सम्मान आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|गोंडवाना अधिकारी-कर्मचारीएवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में 10 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस नया बस स्टैंड में मनाया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी ईई मानकलाल उइके होंगे। अध्यक्षता प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनसाय नेताम करेंगे। विशेष अतिथि जीवराखन लाल मरई, राजेन्द्र कुमार पडौटी, अमृता सोरी, बीआर गोटी, यशवंत केराम होंगे। सुबह 10 बजे अतिथि देव पूजन कर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं कर्मठ, समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।