- Hindi News
- महोत्सव में प्रस्तुति देने गेड़ी नृत्य लोककला जत्था सोनाखान रवाना
महोत्सव में प्रस्तुति देने गेड़ी नृत्य लोककला जत्था सोनाखान रवाना
शहीदवीर नारायण सिंह के गांव सोनाखान में उनकी स्मृति में दो दिवसीय आदिवासी लोककला महोत्सव में भाग लेने के लिए ग्राम लिमऊडीह के गेड़ी नृत्य लोककला जत्था को बीईओ ठाकुर आरएस राठौर ने मंगलवार को रवाना किया।
श्री ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ के महोत्सव 9 10 दिसंबर को होगा। शासन ने प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए रखा है। महोत्सव में भाग लेने होने आदिवासी नर्तक दल आदिवासी लोक प्रथा हरेली गेडी नृत्य प्रभारी ज्यूरी मेंम्बर रंजीत सिंह मरकाम के दल को सोनाखान के लिए भेजा जा रहा है। यह दल कलेक्टर नरेन्द्र शुक्ला, आदिवासी विकास शाखा जिला बालोद के सहायक आयुक्त आरएस भोई के निर्देशन में सोनाखान जिला बालोदा बाजार के लिए रवाना हुअा। छात्रावास अधीक्षक बीआर ठाकुर दशरथ लाल यादव मरदेल को गाइड के रूप में भेजे गए हैं। इस मौके पर सहायक खंड शिक्षाधिकारी आरएस जयवंते, संतोष कुमार कुलदीप, याेगेन्द्र बोरकर, राकेश मेश्राम, एम देशमुख उपस्थित थे।
लोककला महोत्सव में भाग लेने सोनाखान के लिए रवाना होते गेड़ी नृत्य दल।