पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनर दिवस समारोह में शामिल होंगे पेंशनर्स

पेंशनर दिवस समारोह में शामिल होंगे पेंशनर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|मंगलवार कोपेंशनधारी कल्याण संघ जिला शाखा की बैठक पेंशनर भवन शिकारीपारा में हुई। जिसमें जिले के 90 पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष जीआर कोमिया ने 7 प्रस्ताव पेश किया। जिसमें राज्य स्तरीय पेंशनर दिवस भाटापारा में जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। निपानी के केएल शांडिल्य, मालीघोरी दुधली से लखन लाल तिवारी, बालोद से आईएन योगी के अगुवाई में जिले के पेंशनर 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। साथ ही सात प्रतिशत मंहगाई भत्ता जुलाई 2014 से मांग पत्र फिर से दिए जाने पर चर्चा की गई। जिसके लिए महारैली में शामिल होने का निर्णय लिया गया है। जानकी बाई मानिकपुरी शिकारीपारा द्वारा स्टील आलमारी देने पर संगठन की ओर से सम्मान किया गया। इसी प्रकार अब तक पेंशनरों द्वारा 60 से अधिक कुर्सी दान देने वालों को बधाई प्रेषित किया गया।

समस्याओं के निराकरण में राधिका बाई जुंगेरा को 2 साल के बाद परिवार पेंशन मिलने, लखन लाल कौशिक का पीपीओ प्राप्त होने की जानकारी दी गई। बैठक में एचएन सिंह, एमएल साहू, एमएल धनकर, विश्वनाथ हिरौंदी, आरएम चावड़ा, कंवल सिंह ठाकुर, त्रिभुवन सेन, पतिराम साहू, बोधीराम साहू, मानसिंह केराम, ठाकुरराम साहू, केएल कौशिक, डा. परिहार, आरके ताम्रकार, गैंदलाल कलिहारी, डीसी गोस्वामी, तीजूराम पटेल, मन्नालाल विश्वकर्मा, सुखरूराम केशरी, रंभा मंडावी, गंगाबाई साहू, उर्मिला बाई, रूहेलिन बाई आदि उपस्थित थे।