- Hindi News
- चार वर्षीय बालक को आवारा कुत्ते ने काटा, चल रहा इलाज
चार वर्षीय बालक को आवारा कुत्ते ने काटा, चल रहा इलाज
बालोद|नेवारीकला के4 वर्षीय बालक भानेश कुमार को बुधवार को एक आवारा कुत्ते ने काट लिया। बालक सुबह 11 बजे अपने घर के सामने खेल रहा था। तभी एक पागल कुत्ते ने अचानक बालक पर हमला कर बालक के पैर को काट लिया। इसके बाद परिजनों बच्चे को जिला अस्पताल लाए। जहां उसका उपचार जारी है। बच्चे के पिता हेमराज सोनकर ने बताया कि इन दिनों गांव में आवारा कुत्तों का आतंक है। ऐसी घटना गांव में आए दिन होने लगी है।
भानेश कुमार