पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने किया युवा संसद की कार्यवाही का पूर्वाभ्यास

छात्रों ने किया युवा संसद की कार्यवाही का पूर्वाभ्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रोंमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए शासन की योजना के अंतर्गत आदर्श शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के 55 छात्रों का दल प्रभारी अधिकारी पीके देवांगन व्याख्याता एस. मंडावी के नेतृत्व एवं नोडल अधिकारी डीआर गजेन्द्र के निर्देशन में 11 दिसंबर को दुर्ग संभाग में होने युवा संसद की कार्यवाही में शामिल होंगे।

बुधवार को शाला प्रांगण में इसका पूर्णाभ्यास किया गया। जिसमें सदन के अध्यक्ष, महासचिव, मार्शल, नेता प्रतिपक्ष, प्रधानमंत्री, संचार मंत्री, श्रम, ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास मंत्री आदि संसद की कार्यवाही में विद्यार्थी शामिल हुए। इस कार्यवाही में नए संसद सदस्यों को शपथ ग्रहण, प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधेयक सदन पटल पर प्रस्तुत करना, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव आदि की रोचक प्रस्तुति को सभी छात्रों एवं स्टाफ के व्याख्याता, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने देखा सराहा। प्रतियोगिता में विजय प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में पीके सिंह, पीआर ठाकुर, आरएस देशमुख, डीपी साहू, एसआर चुरेन्द्र, सुश्री नियोगी, मधुबाला साहू, एमसी साहू, चेतन यादव, एसएन दुबे, जेके वर्मा, सुषमा तिवारी, जेके वर्मा, एमके पटेल आदि उपस्थित रहे।