पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झलमला मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक घायल

झलमला मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|दुर्ग-बालोद मुख्यमार्ग पर झलमला मोड़ के पास बुधवार को दोपहर 3.30 बजे एक सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार भीमकन्हार निवासी कुशल सिंग और उसका बेटा भानुप्रताप बाइक पर करहीभदर से अपने गृहग्राम जा रहे थे। इसी दौरान झलमला मोड़ के पास पीछे से अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। जिससे बाइक सहित दोनों जमीन पर गिर गए। तेज रफ्तार होने की वजह से बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में कुशल को मामूली चोटें आई है, वहीं भानू को गंभीर चोटें आई है। जिसे संजीवनी 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार जारी है।