पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भवन निर्माण धीमा, विद्यार्थियों को अगले साल ही मिल पाएगी सुविधा

भवन निर्माण धीमा, विद्यार्थियों को अगले साल ही मिल पाएगी सुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके सबसे पुरानी शैक्षणिक संस्थान आदर्श बालक हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए बन रहे नए हाईस्कूल भवन का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। अब तक विद्यार्थियों को नए भवन की सुविधा मिल जानी थी। लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की वजह से अब तक विद्यार्थियों को पुराने जर्जर भवन में अध्ययन करना पड़ रहा है।

निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी को 20 जनवरी तक समय दिया गया है। विभागीय अधिकारियों स्कूल प्रबंधन के बीच इस संबंध में पिछले दिनों चर्चा हुई। जिसमें तय किया गया है कि निर्माण एजेंसी 20 जनवरी तक काम पूरा करेंगे। लेकिन निर्माण कार्य की गति को देखकर नहीं लग रहा है कि जनवरी तक कार्य पूरे हो पाएंगे। वर्तमान में प्लास्टर का कार्य चल रहा है। इसके बाद लिपाई, पोताई का कार्य चलेगा। आचार संहिता लगी है, ऐसे में अब विभागीय अधिकारी जनप्रतिनिधि भी इस ओर कोई पहल नहीं कर रहे है। लिहाजा निर्माण कार्य अपने स्तर पर चल रही है।

नवीन हाईस्कूल निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से इस साल सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है। पर्याप्त कमरा नहीं होने की वजह से दो पालियों में कक्षाएं संचालित की जा रही है। किसी भी तरह से कक्षाएं संचालित तो हो रही है लेकिन सुबह पाली में आने वाले विद्यार्थियों को ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है। पर्याप्त कमरा नहीं होने की वजह से दोपहर 12 बजे आने वाले विद्यार्थी 7 बजे से स्कूल रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि अब तक नए भवन का निर्माण पूरा नहीं होने की वजह से इसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है। निर्माण कार्य शुरू से ही धीमा चल रहा है।

जनवरीसे चल रहा है कार्य : जनवरीसे पुराने जर्जर भवन को तोड़कर नया भवन बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने के समय जुलाई तक भवन तैयार करने के निर्देश दिए गए थे ताकि इसी सत्र से बच्चों को नए भवन का लाभ मिल सकें। लेकिन जुलाई में सिर्फ 40 प्रतिशत ही काम हो पाया था। सिर्फ 10 कमरे के भरोसे छठवीं से 12 वीं कक्षा तक की कक्षाएं दो पाली में संचालित हो रही है। छठवीं से 12 वीं तक 800 से अधिक बच्चें यहां अपना भविष्य संवारने रहे हैं। अब तक भवन निर्माण हाेने से विद्यार्थियों को खपरैलयुक्त जर्जर कमरे में बैठना पड़ रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद निर्माण एजेंसी द्वारा हैंडओवर की कार्रवाई की जाएगी। लोकार्पण