पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बघमरा को आदर्श ग्राम बनाने सफाई के लिए किया जागरूक

बघमरा को आदर्श ग्राम बनाने सफाई के लिए किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|ग्राम पंचायतबघमरा में 15 ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में शिविर लगाकर स्वच्छता संबंधित जानकारी देकर ग्रामीणों में जागरूकता लाने का प्रयास किया। जिसके अंतर्गत ग्राम की साफ सफाई सर्वेक्षण, स्वच्छता के प्रति जागरूकता, वातावरण निर्माण, जनभागीदारी, ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें स्वसहायता समूह, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालयों के शिक्षक छात्र-छात्राओं तथा ग्रामीणों ने सहयोग देते हुए विभिन्न गतिविधियों में शामिल हुए।

खेलप्रतियोगिता हुई : शिविरमें ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद के अंतर्गत रस्सा खींच, मटका फोड़, जलेबी दौड़, स्लो साइकिल रेस, कबड्डी रंगोली सजाओ कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय और तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

कवि सम्मेलन हुआ

रातमें स्वच्छता पर आधारित हास्य प्रहसन, लोकगीत की प्रस्तुति हुई। जिसमें गांव के बच्चों ने भाग लेकर प्रहसन लोकगीत के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। समापन पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें हास्य कवि पुष्कर सिंह राज, डा. गंधर्व, जय कांत पटेल, दानेश्वर सिन्हा आदि ने कविता पाठ किया।