पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अक्षत काबरा को मिला ‘मैन ऑफ सीरिज’

अक्षत काबरा को मिला ‘मैन ऑफ सीरिज’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद| जिलानिजी विद्यालय संगठन एवं गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संस्कार शाला मैदान में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। जिसमें ग्रुप से सेट कबीर्स पब्लिक स्कूल विजेता रहे। वहीं उपविजेता का खिताब एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल ने अपने नाम किया। मैन आफ दी सीरिज का खिताब महिम काबरा सेंट कबीर्स को मिला। ग्रुप बी में विजेता गुरुकुल उमावि एवं उपविजेता कान्हा पब्लिक स्कूल रहे। मैन आफ दी सीरिज नितिन सरकार गुरुकुल विद्यापीठ को दिया गया। ग्रुप सी में विजेता महावीर इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं उपविजेता का खिताब गुरुकुल उमावि ने प्राप्त किया। मैन अाफ सीरिज अक्षत काबरा महावीर इंग्लिश मिडियम को दिया गया। प्रतियोगिता में अजामिल साहू , वीआर देवांगन, जी राजपूत, एवन साहू अंपायर की भूमिका में थे।