पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई पीढ़ी को उच्च शिक्षा दिलाने से ही आगे बढ़ पाएगा आदिवासी समाज

नई पीढ़ी को उच्च शिक्षा दिलाने से ही आगे बढ़ पाएगा आदिवासी समाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस पर तीन जिलों के सैकड़ों आदिवासियों ने राजा राव पठार में दी श्रद्धांजलि।

भास्करन्यूज|बालोद

शहीदवीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर सैकडों आदिवासी राजा राव पठार में जुटे। जिले के एनएच 30 के पास ग्राम पंचायत कर्रेझर की सीमा में आयोजित इस शहादत दिवस में मड़ई मेला, श्रद्धांजलि सभा, राज्य स्तरीय हाट, आदिवासी महापंचायत, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। सोनाखान से तीन जिलो के लिए वीर माटी लेने गए लोग दोपहर 12 बजे एक रैली के रूप में राजाराव पठार पहुंचे। वीर माटी के कलश को तीन जिलों के सैकड़ों आदिवासियों ने श्रद्धांजलि दी।

बिलासपुरभिलाई में 500 सीटर छात्रावास बनेंगे

प्रदेशके शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने कहा आज हमें इस महापंचायत में सोचना हाेगा कि आगे समाज को आगे बढ़ाने क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा समाज को सुरक्षित रखने के लिए फर्जी जाति प्रमाण पत्रों को रोकते हुए आरक्षण की नई नीति बनाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई पीढ़ी को उच्च शिक्षा दिलाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि समाज के विकास के लिए प्रदेश शासन बिलासपुर भिलाई में 500 सीटर आदिवासी छात्रावास बनाने जा रही है।

महापंचायत में कौन- कौन हुए शामिल

इस महापंचायत में प्रदेश के शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, राज्य सभा सांसद नंदकुमार साय, पूर्व सांसद सोहन पोटाई, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम सहित अन्य आदिवासी नेता शामिल हुए।

जनरेटर से चला सारा कार्यक्रम

राजाराव पठार में लाइट नहीं होने की वजह से कार्यक्रम स्थल पर जनरेटर की व्यवस्था की गई थी। सुबह दस बजे से लेकर रात 11 बजे तक जनरेटर से ही सारा कार्यक्रम चला। यहां से दो किमी दूर ग्राम कर्रेझर में लाईट है। जहां से यहां तक लाईट लाना संभव नहीं था। यही वजह है कि बोर होने से लोगो को पीने के पानी की समस्या हुई। टैंकरों अन्य साधनों से पूर्ति की गई।

समाज को पांच लाख देने की घोषणा

मंत्रीकेदार कश्यप ने समाज को पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। इस महापंचायत में 42 समाज के लोग आए हुए थे। शुरूवात में 32 गांव के लोगो ने अलग-अलग वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि दी। बस्तर से आए हुए आगा देव की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष जयलक्ष्मी ठाकुर, आईएएस बीपीएस नेताम, नवल सिंह मंडावी, पीआर नाईक, शिशु पाल सोरी, जीआर रा