कल जारी होगी चेक लिस्ट
बालोद| कक्षा9 वीं एवं 11 वीं का चेक लिस्ट का वितरण 12 दिसंबर को समन्वयक केंद्र आदर्श शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह 11 बजे से किया जावेगा। जिले के सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य या प्रतिनिधि आकर चेक लिस्ट प्राप्त कर सकते है यह जानकारी समन्वयक प्राचार्य डीआर गजेन्द्र ने दी।