पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अस्पताल में लेडी डॉक्टर नहीं, महिला मरीज परेशान

जिला अस्पताल में लेडी डॉक्टर नहीं, महिला मरीज परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल का दर्जा मिला, पर कई महत्वपूर्ण दवाई नहीं, बाहर से ले रहे मरीज

जिलामुख्यालय में स्थित जिला अस्पताल की हालत दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। जिला अस्पताल में डाक्टर, नर्स, ओपीडी, दवाइयां सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव आज भी बना हुआ है। विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी की वजह से यहां मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। कुछ ही विशेषज्ञों के भरोसे जिला अस्पताल चल रहा है। ऐसी स्थिति में इलाज कराने के लिए मरीज शासकीय अस्पताल आना पसंद नहीं कर रहे है। अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे, सोनोग्राफी सहित अन्य जांच की मशीन तो उपलब्ध है लेकिन मशीन को ऑपरेट करने वाला कोई नहीं है। विशेषज्ञों के अभाव में लाखों की मशीन धूल खा रही है। मशीन बंद होने की स्थिति में जल्द ही खराब हो सकती है।

जिला अस्पताल में लंबे समय से महिला चिकित्सक नहीं है। शासन द्वारा जननी सुरक्षा सहित महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। लेकिन कई साल से जिले की महिलाओं के लिए अस्पताल में महिला चिकित्सक उपलब्ध कराने में शासन नाकाम रही है। नागरिकों का कहना है कि जिला अस्पताल में महिला विशेषज्ञों के अभाव में कई महिलाओं का इलाज नहीं हो पाता। इसकी कीमत उन्हें जान देकर चुकानी पड़ती है। महिला चिकित्सक के अलावा शिशु रोग विशेषज्ञ की भी कमी है। जिससे क्षेत्र के गरीब लोगों को इलाज के लिए दूसरे जिले के प्राइवेट अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है।

^जिला अस्पताल का निर्माण कॉलेज के पास हो रहा है। हमने वर्तमान में सारी सुविधाएं देने की कोशिश की है। पूरे प्रदेश में अन्य अस्पतालों की तुलना में हमारे बालोद अस्पताल की स्थिति बेहतर है। हम और भी सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। वार्ड ब्वाय सहित अन्य पदों पर नियुक्ति हो रही है। जल्दी ही इसकी कमी दूर हो जाएगी।\\\'\\\' एनएलसाहू, सीएमएचओ,बालोद

अस्पताल में गंदगी

जिलाअस्पताल के परिसर वार्डों में गंदगी का आलम है। सभी कमरों में गंदगी फैली हुई है। नियमित साफ सफाई के अभाव में गंदगी बढ़ती जा रही है। वार्ड के बगल में शौचालय तो है लेकिन यहां भी साफ सफाई नहीं होने से मरीज जाना पसंद नहीं करते। मजबूरी में मरीज शौचालय का उपयोग कर रहे हैं। मरीजों का कहना है कि अस्पताल इलाज कराने के लिए आए है लेकिन अस्पताल खुद ही बीमार है।

छोटा पड़ रहा भवन

30बिस्तर अस्पताल में ही जिला अस्पताल संचालित किए जान