- Hindi News
- फांसी लगाकर आत्महत्या पुलिस ने की मर्ग कायम
फांसी लगाकर आत्महत्या पुलिस ने की मर्ग कायम
बालोद|सोमवार कोग्राम कोरगुडा निवासी 26 वर्षीय युवक खेमराज देवांगन पिता श्याम लाल देवांगन ने अपने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार मृतक सुबह घर से निकला था। दोपहर दो बजे ग्रामीणों ने खेत के पेड़ में लटकते हुए लाश देखी तो यह लाश खेमराज की थी। बताया जाता है कि वह नशे की हालत में था। खेमराज के दो पुत्र है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।