- Hindi News
- गुपचुप तरीके से जारी हुई 60 पदों की सूची
गुपचुप तरीके से जारी हुई 60 पदों की सूची
बालोद|जिला शिक्षाअधिकारी कार्यालय के अधीनस्थ कार्यालय, संस्थाओं में स्वीकृत सहायक ग्रेड 3 के रिक्त पदों पर विभागीय चयन समिति द्वारा अनुमोदन के बाद अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। शिक्षा विभाग के तहत 90 पदों पर भर्ती किया जाना था लेकिन अभी सिर्फ 60 पदों पर ही भर्ती ली गई है। 30 पदो पर भर्ती के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। सोमवार को जारी सूची को देखने के लिए अभ्यर्थी पहुंचे। शिक्षा विभाग में हुए विभिन्न पदों पर भर्ती पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। अभ्यर्थी खुलकर सामने नहीं रहे हैं लेकिन गुपचुप तरीके से सूची जारी करने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। कौशल परीक्षा में ही हजारों अभ्यर्थियों को सूची से बाहर किया गया। कौशल परीक्षा में अनुपात के अाधार पर सलेक्शन की प्रक्रिया पूरी हुई। जिसमें 60 अभ्यर्थियों का सलेक्शन हुआ। सलेक्ट अभ्यर्थी खुश नजर रहे हैं। वहीं जिसका नंबर कौशल परीक्षा में कटा है। उन अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में गड़बड़ी हुई है। ज्ञात हो कि सहायक ग्रेड 3 के लिए हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें दावा आपत्ति के बाद सीधे कौशल परीक्षा बुलाई गई।
सोमवार को सुबह से शाम तक ज्वाइनिंग कार्य चलता रहा। ज्वाइनिंग लेने वाले अधिकारी अभ्यर्थियों से मिठाई की बाते करते रहे। साेमवार को जब भास्कर ने डीईओ कार्यालय में मौजूद एक विभागीय कर्मचारी से पूछा कि पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची कब चस्पा की गई है तो जवाब देने से बचते रहे। बताया जाता है कि यह सूची सोमवार दोपहर को चस्पा की गई है। जबकि उसमें 12 सितंबर को आदेश जारी होने की तिथि दर्शाई गई है। अचानक सोमवार को जब लोग जिला कार्यालय में ज्वाइनिंग करने पहुंचने लगे तो लोगों को पता चला कि भर्ती का परिणाम जारी हो गया है। कुछ ही देर बाद अचानक दोपहर को सूची चस्पा की गई। उसके बाद लोगों को पता चला कि लिपिक भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इधर विभागीय कर्मचारियों को ही इसकी जानकारी नहीं थी।