- Hindi News
- भारत रत्न विश्वेश्वरैया से प्रेरणा लें इंजीनियर्स : उइके
भारत रत्न विश्वेश्वरैया से प्रेरणा लें इंजीनियर्स : उइके
डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने मनाया अभियंता दिवस
छत्तीसगढ़डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अभियंता दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम इंजीनियरों ने मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। इसके बाद इंजीनियरों ने अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया। मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी के ईई एमएल उइके ने अभियंता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी इंजीनियरों को भारत र| मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया से प्रेरणा लेते हुए कार्य करने की बात कही।
उन्होंने बताया कि विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 में हुआ था। चुनौती भरे कार्य करने में वह माहिर थे। उनके विकास कार्यों में प्रमुख सड़क, शिक्षा, सिंचाई, ब्रिज आदि शामिल थे। विश्वेश्वरैया ने विभिन्न पद्धतियों तकनीकों से कार्य किए। उनके तकनीकों को देश विदेश में कई जगहों पर अपनाया गया। उसके कार्य को देखते हुए जन्म स्थान मैसूर में प्रमुख अभियंता के रूप में नवाजा गया। विशेष अतिथि पीडब्ल्यूडी एसडीओ आरके शर्मा, बीके गोटी, एलपी कश्यप, आरईएस एसडीओ जेके गौर ने भी इंजीनियरों को विश्वेश्वरैया के राह पर चलने का आहवान किया। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, इरिगेशन, आरईएस, नगर पालिका, पीएचई, बिजली विभाग अादि के सभी इंजीनियर उपस्थित थे।
इंजीनियर्स डे पर पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस में अतिथियों का सम्मान करते इंजीनियर।