- Hindi News
- अहाता निर्माण के बाद पैसे के लिए भटक रहे प्रतिनिधि
अहाता निर्माण के बाद पैसे के लिए भटक रहे प्रतिनिधि
ब्लॉकके 53 पंचायतों के माध्यम से सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में अहाता (बाउंड्रीवाल) निर्माण किया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि ब्लॉक के पंचायतों में अभियान के तहत हुए निर्माण कार्यों का लगभग 25 से 30 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं हुआ है। इससे आक्रोशित पंचायत प्रतिनिधि, जनपद अध्यक्ष, सरपंच उप सरपंचों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
सरपंच संघ के उपाध्यक्ष दुर्जन साहू, गोवर्धन ठाकुर, ओमप्रकाश साहू, कमलेश श्रीवास्तव, संतोष सोनकर ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत दो साल पहले स्कूल अहाता का निर्माण कराया गया है। जिसकी राशि अब तक नहीं मिली है। राशि की मांग को लेकर सभी संबंधित विभाग में चक्कर लगा चुके हैं। इसके बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विभाग सिर्फ आश्वासन दे रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों के मांगों का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी एवं स्थायी मंत्री दीपक चोपड़ा ने बताया कि इस संबंध में सांसद मोतीलाल वोरा और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद जोगी को पत्र के माध्यम से अवगत करा चुका हूं। उन्होंने कहा कि बालोद जिले में लोगों को सरकारी सुविधाओं का प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिल रहा है। जो कहीं कहीं प्रशासनिक अव्यवस्था का संकेत है। इस संबंध में कांग्रेसी नेताओं द्वारा वार्तालाप भी किया गया था। इन सबके बावजूद राशि भुगतान नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। भुगतान प्राप्त नहीं होने की स्थिति में जन आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।
राज्य ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव
^अभियानके तहत राज्य के सभी जिलों में अहाता निर्माण किया गया है। कहीं भी राशि नहीं मिली है। इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन द्वारा केन्द्र शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृति एवं राशि जारी होने के बाद संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को भेजा जाएगा।\\\'\\\' नरेन्द्रशुक्ल, कलेक्टर,बालोद
कलेक्टर नरेंद्र शुक्ल को ज्ञापन सौंपकर भुगतान की मांग करते पंचायत प्रतिनिधि।