पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसमी बीमारियों की चपेट में रहे लोग, शिविर में इलाज

मौसमी बीमारियों की चपेट में रहे लोग, शिविर में इलाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डायरिया, मलेरिया, उल्टी-दस्त सहित अन्य बीमारियों की शिकायत

भास्करन्यूज|बालोद

मौसममें हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से दिनोंदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सरकारी प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रोजाना 30 से 50 की संख्या में मरीज इलाज करवाने और सलाह लेने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।

मौसम में हुए बदलाव की वजह से इन दिनों शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया, मलेरिया, उल्टी-दस्त, बुखार एवं अन्य मौसमी बीमारियों की शिकायत मिल रही है। छोटे दुधमुंहे बच्चे, युवा, वृद्ध सभी इस बीमारी की चपेट में रहे है। जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। बीते एक पखवाड़े से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार, डायरिया के मरीज बढ़े है। एक ओर लगातार अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। वहीं दूसरी ओर डाक्टरों की कमी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज भी इसी अस्पताल में पहुंचने लगे है। जिससे स्थिति और बिगड़ती जा रही है।

मौसममें उतार-चढ़ाव के कारण भी बढ़ रही मरीजों की संख्या

जिलाअस्पताल के सभी बिस्तर में मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां मौसमी बीमारियों के मरीज ज्यादा है। वर्तमान में अस्पताल के तीन मरीज वार्ड में 26 से अधिक मरीज भर्ती है। वहीं चेकअप कराने के लिए कई लोग जिला अस्पताल रहे है। डाक्टरों से सलाह एवं दवाई लेने के बाद वापस घर जा रहे हैं। डाक्टरों के अनुसार मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है। रोजाना ऐसे मरीज अस्पताल पहुंच रहे है। सभी अस्पतालों में अधिकांश मरीज बुखार, दस्त, पेचिस के चलते भर्ती है।

गंदगीसे मच्छर मक्खी पनप रहे

बारिशका पानी नदी, नालों, तालाबों और कुओं के पानी में मिल गया है। इस कारण से पानी लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है। माना जा रहा है कि इन्हीं वजहों से लोग बीमार पड़ रहे है। गंदगी की वजह से मच्छर, मक्खी, कीड़े पनप रहे हैं। जो लोगों को बीमार करने में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। बारिश के दिनों में शुद्ध पानी खानपान में विशेष ध्यान नहीं रखने के कारण संक्रामक मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

साफ-सफाई पर रखें ध्यान

डॉ.प्रदीप जैन के अनुसार साफ-सफाई का ध्यान रखने से मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके लिए घर के सभी